तुलसीदास जयंती के पावन अवसर पर दिनांक – 31/07/2025
को विद्यालय प्रांगण में छात्रों में साहित्यिक अभिरुचि,
सृजनात्मकता एवं सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करने हेतु श्लोक, दोहा एवं चौपाई
पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छठवीं से दसवीं तक के
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अपने - अपने सदन का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता को तीन चरणों में संपन्न किया गया
।
प्रतियोगिता का प्रथम चरण श्लोक वाचन को
समर्पित था। द्वितीय चरण में दोहों का वाचन एवं प्रस्तुति हुई। अंतिम चरण में
प्रतिभागियों ने चौपाइयों का सजीव पाठ किया। विद्यार्थियों की भाव-भंगिमा, उच्चारण
की शुद्धता और आत्मविश्वास ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। विद्यार्थियों के स्पष्ट
तथा शुद्ध उच्चारण, लयबद्धता, हाव – भाव, विषय से संबद्धता , आत्मविश्वास आदि के आधार पर निर्णायकगण द्वारा विजेताओं की उद्घोषणा की एवम् सभी
प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
प्रतियोगिता के विजेताओं
के नाम हैं –
·
प्रथम चरण श्लोक पाठ
1.
वैदिक शर्मा I (Esher House)
नवीं (अ)
2.
दर्श हेड़ा II (Esher House) दसवीं (अ)
·
द्वितीय चरण दोहा पाठ
1.
तनिष अग्रवाल I (Lumen House) आठवीं (अ)
2.
तनिष माहेश्वरी II (Candor House) छठवीं (ब)
·
तृतीय चरण चौपाई पाठ
1.
ओजस्वी शर्मा I (Candor House) आठवीं (ब)
2.
निखिल सर्वय्या II (Esher House) छठवीं (ब)
3.
आराध्या हरभजनका III ( Shalom House) नवीं (अ)