CARMEL CONVENT
Sr.Sec.School, Ujjain
“सहज अभिव्यक्ति का साधन है हिन्दी, भारतीय संस्कृति का दर्पण है हिन्दी। ”

02/09/2025 (मंगलवार) को कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में हिन्दी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कक्षा चतुर्थ (स) के विद्यार्थियों द्वारा हिन्दी के महत्व को विभिन्न - विभिन्न माध्यमों से प्रस्तुत किया गया, संवैधानिक विशेषताओं को बताया गया ।  कार्यक्रम का शुभारंभ मधुर प्रार्थना गीत से हुआ, जिसमें बच्चों ने स्वर लहरी से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने हिन्दी के महत्व पर छोटे-छोटे विचार और उध्दरण व्यक्त किए। ‘हिन्दी हमारी पहचान’  शीर्षक पर नाट्य अभिनय एवं रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया।जिसमें हिन्दी भाषा की समृद्धि और संस्कृति का चित्रण हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम में हिन्दी की सरलता और गरिमा को दर्शाया गया।  इस अवसर पर प्राचार्या महोदया माननीय डॉ. सिस्टर कृपा मारिया जी ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ दी और बच्चों एवम् कक्षा अध्यापिका की सराहना की एवं उत्तम आयोजन पर बधाइयाँ दी और हिन्दी के समृद्ध साहित्य को पढ़कर अपने जीवन को निखारने व भाषा को विशिष्टताओं से परिपूर्ण करने का संदेश दिया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, कहानी वाचन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन के पश्चात विद्यार्थियों को हिन्दी के उत्थान हेतु संकल्प दिलाया गया -  “हम हिन्दी का मान बढ़ाएंगे और इसे और ऊंचाइयों तक ले जाएँगे।”